केशकाल: केशकाल थाना पुलिस ने मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल
केशकाल के गांधी मोबाइल दुकान में शुक्रवार की मध्यरात्रीय 2 बजे दो नकाबपोश चोर ने दुकान से करीब 6 लाख रुपये के मोबाइल की चोरी कर फरार हो गए थे।रिपोर्ट पर सायबर और केशकाल पुलिस ने खोजबीन करते हुए संदेही आरोपी सोनू यादव उर्फ गोपाल और संतोष विश्वकर्मा को पकड़ा गया इसके कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन बरामद किया गया।आरोपियों को रविवार की शाम 4 बजे जेल भेजा गया।