नवाबगंज: देवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं से जुड़े दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
देवा पुलिस ने सोमवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र जयपाल तथा अमित सिंह पुत्र लाल मोहन सिंह निवासी जगदीशपुर थाना देवा के रूप में हुई है।