शाहगंज: सिधाई गांव में खिड़की का सरिया तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर व नकदी की चोरी
जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना सिधाई गांव की है, जहां सोमवार की रात बेखौफ चोर खिड़की का सरिया फैलाकर घर के अंदर घुस गए। आपको बता दें कि गांव निवासी दलसिंगार यादव के मकान में चोर पीछे की खिड़की के लोहे के सरियों को फैलाकर अंदर दाखिल हुए।