सिमडेगा: सिमडेगा पॉलिटेक्निक कॉलेज में दो गुटों में मारपीट, एक युवा गंभीर घायल, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
सिमडेगा शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में 14 जनवरी की रात में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इधर इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।थाना प्रभारी द्वारा गुरुवार को 3:00 बजे बताया कि दोनों पक्षों के मामलों की जांच की जा रही है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।