बीकानेर: पति को कथित रूप से ज़हर देने की साजिश के मामले में महिला के साथी को मुक्ता प्रसाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने पति को कथित रूप से ज़हरीला पदार्थ देकर हत्या के प्रयास के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में पहले आरोपी महिला भगवती को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अब उसके कथित साथी माणक कुमावत को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रकरण में करणाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके पुत्र श्याम सुंदर