बक्सर: ई किसान भवन में मसूर के बीज के लिए किसानों में झड़प, विभागीय कर्मियों ने शांत कराया
Buxar, Buxar | Oct 23, 2024 बुधवार को रवी फसल के मसूर का बीज के वितरण के दौरान किसान आपस में एक दूसरे से भीड़ गए. बीज का वितरण मंगलवार से किया जा रहा है. जैसे ही किसानों को पता चला कि मसूरी का बीज सदर प्रखंड के ई किसान भवन में वितरण किया जा रहा है. बुधवार को बिना खाए पीए बीज पाने के लिऐ सुबह से ही किसान ई किसान भवन पर पहुचना शुरू कर दिये.