उन्नाव: उन्नाव शहर के धवन रोड के पास गिरा एक मकान का छज्जा, बाल-बाल बचे लोग, उन्नाव सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
Unnao, Unnao | Sep 27, 2026 शहर के धवन रोड मार्केट में रविवार सुबह एक पुराने जर्जर मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जा गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह और नगर पालिका ईओ मौके पर पहुंचे