मंझनपुर: अमरूपुर के डेरा में सड़क की कमी से दुल्हन की विदाई और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में ग्रामीणों को बढ़ी मुश्किलें
कौशाम्बी जिले में आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बावजूद मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम अमरूपुर का डेरा, मजरा जाफरपुर महावा के ग्रामीण आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। मंगलवार को गांव के दर्जनों ग्रामीण मंझनपुर पहुंचे और जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम अजेन्द्र सिंह को सौंपकर मुख्य मार्ग से गांव तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है