रॉबर्ट्सगंज: सदर विधायक ने सोनभद्र में पटवध पेयजल समूह योजना का किया निरीक्षण
सोनभद्र में जल जीवन मिशन के द्वारा गांव में पेयजल सप्लाई में लापरवाही और ग्रामीणों की समस्या को लेकर सक्रिय हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने पटवध पेयजल योजना पर पहुंचकर सख्त तेवर अपनाया , पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया,उन्होंने कहा कि अगर काम नहीं हुआ तो चाहे वह बड़ा अधिकारी हो या कोई कंपनी सभी को दंड भुगतना होगा। इस मौके पर एडीएम रोहित यादव भी मौजूद थे।