सुपौल में पुनर्वासितों का विशाल धरना-प्रदर्शन:18 पीढ़ियों से बसे परिवारों को उजाड़ने का आरोप, अचानक नोटिस देकर हटाने की कोशिश
सुपौल में कोसी परियोजना से प्रभावित और पुनर्वासित परिवारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज के समीप हजारों लोगों ने विशाल धरना प्रदर्शन किया।धरने की अध्यक्षता समाजसेवी लव यादव ने की।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने प्रशासन पर सालों से बसे परिवारों को होल्डिंग और भूमि संबंधी विवादों के नाम पर परेशान करने तथा उजाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया।
धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि कोसी त्रासदी और पुनर्वास प्रक्रिया के दौरान जिन परिवारों को बसाया गया था, वे पिछले कई दशकों से संबंधित क्षेत्रों में रह रहे हैं। इसके बावजूद अब उन्हें नोटिस भेजकर भूमि खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है।
Bihar, India | Aug 5, 2026