निघासन: मल्लबेहड़ गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से हुए घायल
लखीमपुर खीरी जिले के ढखेरवा शारदा नगर रोड पर पढ़ुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मल्लबेहड़ गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। निकल रहे स्थानी राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया है।