निघासन: सिसैया गांव निवासी युवक द्वारा ग्राम प्रधान पर चुनावी रंजिश को लेकर पुलिस द्वारा परेशान कराने का आरोप, SP से की शिकायत
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पढ़ुआ थाना क्षेत्र के सिसैया गांव निवासी पीड़ित युवक राम मूर्ति पुत्र स्वर्गीय बैठू से गांव के ग्राम प्रधान की चुनावी रंजिश चलती है। ग्राम प्रधान राम प्रसाद राज चुनावी रंजिश के चलते पीड़ित समेत परिवार वालों को पुलिस के द्वारा आए दिन परेशान करते हैं। पीड़ित ने आज एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र भेज कर गुहार लगाई है।