निघासन: ग्रंट नंबर 12 गांव में शारदा नदी का कटान जारी, प्राचीन मंदिर बाउंड्री वॉल समेत नदी में समाया
लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। शारदा नदी लगातार कटान कर रही है जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। जिले के निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्रंट नंबर 12 गांव में एक प्राचीन मंदिर शारदा नदी की चपेट में आ गया है। बाउंड्री वॉल समेत मंदिर शारदा नदी में समा गया है। शारदा नदी ने मंदिर को अपने आगोश में ले लिया है।