निघासन: ग्राम पंचायत कड़िया में खेत में काम कर रहे युवक पर भेड़िये का हमला, ग्रामीणों में दहशत
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कड़िया गांव में भेड़िया के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्राम पंचायत कड़िया गांव में खेत में काम कर रहे युवक कुन्ना पर अचानक भेड़िया ने हमला कर दिया था। शोर गुल करने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। भेड़िया युवक को छोड़कर भाग गया था। भेड़िया के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।