बैरसिया: भोपाल क्राइम ब्रांच ने हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया, 8 आरोपी गिरफ्तार
भोपाल क्राइम ब्रांच ने हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 3 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस बरामद। खरगोन से भोपाल लाकर करते थे सप्लाई। भोपाल के जहांगीराबाद इलाके के अलग-अलग जगह से आरोपियों को पकड़ा गया। 10 हजार रुपये में सिकलीगर से देसी पिस्टलें खरीदकर भोपाल के तस्करों को 20 हजार में बेचता था।