बड़ौत: दोघट पुलिस ने युवती के अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में वांछित पुसार निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | May 11, 2025 दोघट पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 3:45 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि थाना क्षेत्र से युवती के अपहरण, दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी रोहित पुत्र शौराज निवासी पुसार के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।