बड़ौत: रमाला पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले ₹25000 के इनामी गौकश लुटेरे सहित 3 आरोपी हुए गिरफ्तार, मुठभेड़ में 2 हुए घायल
Baraut, Bagpat | May 11, 2025 थाना रमाला पुलिस ने शातिर गौकशी व छीनैती की घटना करने वाले 3 आरोपियों (जिनमें 2 घायल व 1 ₹25000 का ईनामी) को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा .315 बोर मय 2 खोखा व 3 जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक गाडी ब्रेजा व गौकशी से सम्बन्धित उपकरण 2 अवैध चाकू, एक लकडी का बुगदा, 3 काली पन्नी बरामद की गई।