बड़ौत: बड़ौत छपरौली मार्ग पर क्रिस्टू ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के निकट दबंगों ने उखाड़ा 20 साल पुराना फलदार वृक्ष, वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | May 10, 2025 बड़ौत छपरौली मार्ग पर क्रिस्टू ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के निकट दबंगों ने 20 साल पुराना फलदार वृक्ष उखाड़ दिया। जेसीबी मशीन की मदद से फलदार वृक्ष उखाड़ा गया। भूमि को समतल करने और उस पर अवैध रूप से प्लॉटिंग करने के लिए पेड़ उखाड़ दिया। विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना प्लाटिंग की जा रही है। JCB मशीन से पेड़ उखाड़ने का वीडियो शनिवार शाम करीब 8:30 बजे से वायरल है।