रायडीह: रायडीह थाना क्षेत्र में जंगल में पत्ता तोड़ने गई महिला को सांप ने डंसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी।
Raidih, Gumla | Jun 30, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के माझा टोली गांव की 31 वर्षीय पिंकी देवी को मंगलवार दोपहर जंगल में पत्ता तोड़ने के दौरान सांप ने डंस लिया। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है। जानकारी के अनुसार पिंकी देवी अपने गांव की अन्य महिलाओं के साथ कुडों पहाड़ क्षेत्र में पत्ता तोड़ने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे हरे रंग के एक सांप ने उनके हाथ में डंस लिया।