नवाबगंज: नवाबगंज में इंस्पेक्टर का दुर्व्यवहार साबित होने पर SSP ने किया बड़ा एक्शन, सस्पेंड किया
नवाबगंज थाना में तैनात निरीक्षक (अपराध) जयपाल सिंह को दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ कार्यशैली और आचरण को लेकर शिकायत मिली थी, जिसकी जांच में आरोपों की पुष्टि हो गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।