गुमला: डीएसपी रोड पर खुली नालियां बनीं खतरा, कार फंसी, लगा जाम, लोगों ने नगर परिषद से स्थायी समाधान की मांग की
Gumla, Gumla | May 2, 2026 शहर की व्यस्ततम डीएसपी रोड पर खुली नालियां और जगह-जगह बने गड्ढे लोगों के लिए लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास एक कार का पहिया नाली में घुस गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और आवागमन बाधित हो गया। यह समय ऑफिस जाने वाले लोगों और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत व्यस्त रहता है। लोगों ने बताया कि आए दिन वाहन यहां फंसते हैं।