Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image
image
image
image

मेयर ने नालों और सीवरेज व्यवस्था का लिया जायजा, बंद मिले आईपीएस पर अधिकारियों से जवाब तलब मेयर ने शहर के नालों, सीवरेज व्यवस्था और इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशनों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश यमुनानगर। आगामी मानसून सीजन के दौरान शहर में जलभराव की समस्या न हो, इसे लेकर नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी पूरी तरह से गंभीर नजर आ रही हैं। शहरवासियों को जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात दिलाने के लिए मेयर ने प्रशासनिक अमले के साथ मोर्चा संभाल लिया है। अधिकारियों की एक अहम समीक्षा बैठक लेने के बाद मेयर सुमन बहमनी ने खुद जमीन पर उतरकर शहर के विभिन्न नालों, सीवरेज व्यवस्था और इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर के साथ अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, हरजीत सिंह, पार्षद संदीप धीमान, उज्जवल ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण सिंगला और पवन प्रताप यादव सहित नगर निगम व पब्लिक हेल्थ के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। मेयर सुमन बहमनी का काफिला सबसे पहले वार्ड नंबर 10 के आजाद नगर क्षेत्र में पहुंचा। यहां उन्होंने खालसा कॉलेज व यमुना नहर के नजदीक से गुजर रहे मुख्य नाले का बारीकी से निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था को देखा। इसके बाद मेयर बहमनी जिंदल पार्क के पास स्थित पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा संचालित आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) पर पहुंचीं। वहां इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बंद पड़ा था। उसमें गंदगी व सिल्ट जमा थी। मेयर ने मौके पर ही पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और जवाब-तलब किया कि मानसून सिर पर होने के बावजूद यह स्टेशन बंद क्यों है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि इसे तुरंत चालू किया जाए और यहां जमी गंदगी को साफ कराया जाए। ------------- पैदल चलकर देखी नालों की स्थिति, सफाई जल्द पूरी करने के निर्देश - आईपीएस के निरीक्षण के बाद मेयर का दस्ता वार्ड 15 के लाजपत नगर पहुंचा। यहां मेयर सुमन बहमनी ने वीआईपी संस्कृति को दरकिनार करते हुए खुद गलियों में पैदल चलकर नालों और नालियों की जमीनी हकीकत देखी। उन्होंने मौके पर मौजूद पब्लिक हेल्थ और नगर निगम के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सीवरेज व नालों की केवल ऊपरी सफाई नहीं, बल्कि गहराई तक सिल्ट व गंदगी निकाली जाए। इसके बाद मेयर वार्ड 16 में रेलवे फ्लाईओवर के पास कुलदीप नगर के नाले पर पहुंची। वहां नाले की सफाई के कार्य की गति धीमी पाए जाने पर मेयर ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के इसी क्रम में मेयर ने वार्ड 18 के जोड़ियां गुरुद्वारे के पास लगे आईपीएस और वार्ड 13 के जम्मू कॉलोनी श्मशान घाट के पास बने नालों का भी गहनता से मुआयना किया। यहां से मेयर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व पार्षद भानू प्रताप के साथ जगाधरी के अशोक विहार पहुंची। यहां उन्होंने नाले की सफाई का जायजा लिया। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाला तोड़ने के बाद जो अवशेष उसके आसपास पड़े है, उन्हें तुरंत दुरुस्त करें और रोड सेफ्टी का ध्यान रखते हुए खुले नाले के पास बैरिकेड लगाए। ------------ आईपीएस और सीवरेज सिस्टम हर वक्त रहे चालू व दुरुस्त - मेयर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी आईपीएस और सीवरेज सिस्टम हर वक्त दुरुस्त और चालू रहने चाहिए। नालों की प्रथम चरण की सफाई का कार्य समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा हो जाना चाहिए। काम में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं भी जलभराव की स्थिति पैदा हुई, तो संबंधित अधिकारियों पर सीधी गाज गिरेगी। उन्होंने सफाई एजेंसी को भी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर नालों के सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। फोटो कैप्शन - नालों की सफाई का जायजा लेती मेयर सुमन बहमनी। आईएसपी का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश देती मेयर सुमन बहमनी।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026

MORE NEWS

यमुनागर बड़ी खबर कैबिनेट बैठक में इन कॉलोनियों को नियमित करने की दिशा में एहम कदम ।
यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन कॉलोनियों को नियमित करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
#Yamunanagar #HaryanaNews #GhanshyamDassArora #CMNayabSinghSaini #ColonyRegularization #UrbanDevelopment #HaryanaGovernment #NDCPortal #LatestNews

यमुनागर बड़ी खबर कैबिनेट बैठक में इन कॉलोनियों को नियमित करने की दिशा में एहम कदम । यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन कॉलोनियों को नियमित करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। #Yamunanagar #HaryanaNews #GhanshyamDassArora #CMNayabSinghSaini #ColonyRegularization #UrbanDevelopment #HaryanaGovernment #NDCPortal #LatestNews

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026

#लाल #द्वारा #कॉलोनी में #बंदू#क की नोक पर हुई #स्नै#चिंग महिला के गले में पड़े मंगलसूत्र पर झप#ट्टा मार स्नै#चर हुए फ#रार घटना सीसीटीवी #कैमरे में हुई कैद

#लाल #द्वारा #कॉलोनी में #बंदू#क की नोक पर हुई #स्नै#चिंग महिला के गले में पड़े मंगलसूत्र पर झप#ट्टा मार स्नै#चर हुए फ#रार घटना सीसीटीवी #कैमरे में हुई कैद

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026

SIR प्रक्रिया को लेकर बीएलओ के प्रदर्शन पर कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष देवेंदर ने दी अपनी प्रतिक्रिया।
कहां सरकार को लेना चाहिए उनकी बातों पर संज्ञान।।

SIR प्रक्रिया को लेकर बीएलओ के प्रदर्शन पर कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष देवेंदर ने दी अपनी प्रतिक्रिया। कहां सरकार को लेना चाहिए उनकी बातों पर संज्ञान।।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026

इंद्री के गांव गढ़ी बीरबल के पास दो अज्ञात बाइक चालक हुए घायल , दोनों करनाल के बताए जा रहे हैं मौके पर 112 की टीम और एंबुलेंस से उन्हें इंद्री के सरकारी अस्पताल में भेजा गया

इंद्री के गांव गढ़ी बीरबल के पास दो अज्ञात बाइक चालक हुए घायल , दोनों करनाल के बताए जा रहे हैं मौके पर 112 की टीम और एंबुलेंस से उन्हें इंद्री के सरकारी अस्पताल में भेजा गया

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026

नशा तस्करों की सूचना देने वाले को नकद इनाम, आवारा पशु छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई  

यमुनानगर,
खंड रादौर के गांव नाहरपुर में नशे और आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए ग्राम पंचायत ने बड़ा फैसला लिया है। गांव में हुई पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि नशा करने वालों और बेचने वालों की सूचना देने वाले व्यक्ति को ग्राम पंचायत की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि जब्बार राणा ने की। 

नशे से बर्बाद हो रहे युवा
पंचायत में मौजूद शंकर, नरेश कोहली, मुबारक, संजय बक्शी, नसीम राव, मीर हसन, राजेश और मुबारक समेत ग्रामीणों ने चिंता जताई कि नशे के कारण गांव के युवा बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं। नशा इंसान को अपराधी बना देता है। कई घर उजड़ गए हैं। इसी को देखते हुए पंचायत ने नशे के खिलाफ जंग का ऐलान किया है। 

सूचना देने वाले का नाम रहेगा गुप्त
सरपंच प्रतिनिधि जब्बार राणा ने स्पष्ट किया कि नशा तस्कर या नशा करने वाले का नाम-पता बताने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पंचायत की होगी। सूचना देने वाले को मौके पर ही नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नशा बेचने वालों को पकड़वाने में पुलिस और पंचायत का सहयोग करें। 

आवारा पशुओं पर भी सख्ती  
बैठक में दूसरा बड़ा मुद्दा आवारा पशुओं का रहा। ग्रामीणों ने बताया कि हर रोज दूसरे गांवों के लोग रात के अंधेरे में नाहरपुर की सीमा पर अपने बूढ़े और बीमार पशु छोड़ जाते हैं। ये पशु किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। कई बार आवारा कुत्ते इन्हें नोचकर मार डालते हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। 

पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई  
पंचायत ने निर्णय लिया कि जो भी व्यक्ति गांव की सीमा में आवारा पशु छोड़ते हुए पकड़ा जाएगा या उसकी पहचान बताने वाले को भी इनाम दिया जाएगा। जब्बार राणा ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। कई बार निर्दोष लोग भी फंस जाते हैं, इसलिए पुख्ता सबूत के बाद ही कार्रवाई होगी। 

गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प
पंचायत ने पूरे गांव को नशामुक्त और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशा तस्करों के खिलाफ खड़े होने का फैसला किया है। अब देखना है कि पंचायत की इस पहल से गांव में कितना बदलाव आता है।

नशा तस्करों की सूचना देने वाले को नकद इनाम, आवारा पशु छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई यमुनानगर, खंड रादौर के गांव नाहरपुर में नशे और आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए ग्राम पंचायत ने बड़ा फैसला लिया है। गांव में हुई पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि नशा करने वालों और बेचने वालों की सूचना देने वाले व्यक्ति को ग्राम पंचायत की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि जब्बार राणा ने की। नशे से बर्बाद हो रहे युवा पंचायत में मौजूद शंकर, नरेश कोहली, मुबारक, संजय बक्शी, नसीम राव, मीर हसन, राजेश और मुबारक समेत ग्रामीणों ने चिंता जताई कि नशे के कारण गांव के युवा बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं। नशा इंसान को अपराधी बना देता है। कई घर उजड़ गए हैं। इसी को देखते हुए पंचायत ने नशे के खिलाफ जंग का ऐलान किया है। सूचना देने वाले का नाम रहेगा गुप्त सरपंच प्रतिनिधि जब्बार राणा ने स्पष्ट किया कि नशा तस्कर या नशा करने वाले का नाम-पता बताने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पंचायत की होगी। सूचना देने वाले को मौके पर ही नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नशा बेचने वालों को पकड़वाने में पुलिस और पंचायत का सहयोग करें। आवारा पशुओं पर भी सख्ती बैठक में दूसरा बड़ा मुद्दा आवारा पशुओं का रहा। ग्रामीणों ने बताया कि हर रोज दूसरे गांवों के लोग रात के अंधेरे में नाहरपुर की सीमा पर अपने बूढ़े और बीमार पशु छोड़ जाते हैं। ये पशु किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। कई बार आवारा कुत्ते इन्हें नोचकर मार डालते हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई पंचायत ने निर्णय लिया कि जो भी व्यक्ति गांव की सीमा में आवारा पशु छोड़ते हुए पकड़ा जाएगा या उसकी पहचान बताने वाले को भी इनाम दिया जाएगा। जब्बार राणा ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। कई बार निर्दोष लोग भी फंस जाते हैं, इसलिए पुख्ता सबूत के बाद ही कार्रवाई होगी। गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प पंचायत ने पूरे गांव को नशामुक्त और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशा तस्करों के खिलाफ खड़े होने का फैसला किया है। अब देखना है कि पंचायत की इस पहल से गांव में कितना बदलाव आता है।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026