मरौना: मरौना प्रखंड के भलुआही चौक पर शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
मरौना प्रखंड के भलुआही चौक पर शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान में करीब 50 अतिक्रमित दुकानों को बुल्डोजर से हटाया। घोघरडीहा-जमालपुर कोसी पश्चिमी तटबंध सड़क स्थित चौक पर वर्षों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानें संचालित की जा रही थीं, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रश