बड़ौत: बिनौली व बिजवाड़ा में चोरी के अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 1 महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार, नगदी व आभूषण बरामद
Baraut, Bagpat | Jun 7, 2026 बिनौली थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने बागपत के बिजवाड़ा और बिनौली गांव के साथ-साथ हरिद्वार के रुड़की में हुई चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मेरठ निवासी शोएब और दिल्ली निवासी आफताब आलम के रूप में हुई है।