कोडरमा: कोडरमा कोर्ट के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, कोडरमा थाने में शिकायत दर्ज
कोडरमा जिले के कोडरमा कोर्ट परिसर के बाहर मुख्य गेट के समीप गुरुवार को एक मोटरसाइकिल की चोरी कर ली गई। मामले को लेकर भादोडीह निवासी मासूम मंसूरी ने बताया कि गुरुवार को वह सुनवाई के सिलसिले में कोडरमा कोर्ट पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या जेएच 12 पी 8710 को कोर्ट कैंपस के गेट संख्या एक के बाहर खड़ा किया था।