झुंझुनू: झुंझुनू में शहीद वीरांगना ने करवा चौथ का व्रत रखा, शहीद पति के लिए मांगी लंबी उम्र की दुआएं
झुंझुनू मुख्यालय पर रविवार शाम 5:00 बजे के आसपास शहीद वीरांगना सावित्री देवी ने अपने शहीद पति विनोद कुमार के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और उनकी लंबी उम्र की दुआएं मांगी, सावित्री देवी ने बताया कि उनके पति 1995 में जम्मू में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए थे,और तब से लेकर आज तक वह करवा चौथ का व्रत रख रही है और अपने पति के लिए लंबी उम्र की दुआएं भी मांग रही है।