झुंझुनू: झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिले के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
झुंझुनू विधानसभा के उप चुनाव को लेकर रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दोपहर 1:00 बजे के आसपास विधानसभा के मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया, मतदान केंद्र दौरासर, नरसिंहपुरा, फतेहपुरा, कुलोद,पातूसरी,बाकरा का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारी व कार्मिकों से मतदाताओं के प्रवेश निकास और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली