झुंझुनू: सदर थाना पुलिस ने 5 वर्ष से अधिक समय से फरार स्थाई वारंटी को सोनासर से किया गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी के निर्देशन में विधानसभा उपचुनाव के मध्य नजर सदर थाना पुलिस ने रविवार को 5 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। एससी/एसटी कोर्ट द्वारा जारी स्थाई वारंट के तहत पुलिस ने सोनासर निवासी मनोज उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार किया है।