झुंझुनू: झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने राजेंद्र भांबू को बनाया प्रत्याशी, देर रात तक कार्यालय में जश्न मनाया
झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा करते हुए रविवार देर शाम को झुंझुनू के राजेंद्र भांबू को अपना प्रत्याशी घोषित कर विश्वास जताया है, राजेंद्र भांबू की घोषणा होने के बाद भांबू के कार्यालय में देर रात तक जश्न का माहौल था, लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे थे, भांबू इससे पहले भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ चुके हैं