दंतेवाड़ा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया गया। जिले के 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा दी जा रही है। अभियान में 329 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जिन पर दवा पिलाई जा रही है। बूथ तक नहीं पहुंच पाने वाले बच्चों को 29-30 जून को घर-घर दवा पिलाई जाएगी।