वाराणसी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल 58 सेकंड के वीडियो में एक विदेशी पर्यटक पर कुछ लोगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला करते हुए देखा जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना आदमपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और पीड़ित के इटली का नागरिक होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान की जा रही है।
📍 वाराणसी, उत्तर प्रदेश
#Varanasi #ForeignTourist #ItalyTourist #ViralVideo #UPPolice BreakingNews CrimeNews HindiNews IndiaNews News22Bharat