उदवंत नगर: 6 लीटर अग्रेंजी शराब के साथ रघुपुर गांव से महिला व पुरुष शराब धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया
होली का पर्व नजदीक आते ही शराब धंधेबाज सक्रिय हो गए है। अवैध तरीके से शराब बिक्री कर पैसा कमाना चाहते है। उदवंतनगर पुलिस ने गुप्त सूचना पर रघुपर गांव में छापेमारी कर 6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ महिला व पुरुष शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर थाने लाया। पहचान रघुपुर गांव निवासी सबिता देवी व दूसरे की भुपौली निवासी सोना धारी सिंह के रूप में हुई।