उदवंत नगर: गोलीकांड में फरार चल रहे एक आरोपित को सेवगार से पुलिस ने गिरफ्तार किया
बीते एक वर्षों से गोली फायरिंग मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को सेवगार गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर उदवंतनगर थाना लाया व आगे की कानूनी करवाई को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सेवगार निवासी उमेश सिंह के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया आरोपित के विरुद्ध उदवंतनगर थाने में बीते 16-3-22 को कांड संख्या 23/23 दर्ज था जिस मामले में गिरफ्तारी हुई।