उदवंत नगर: सरथुआ में अगलगी की घटना में झोपड़ी जलकर हुआ खाक
सरथुआं गांव में झोपड़ी में आग लग गई। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। अगलगी की घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। आग की चपेट में आकर सरथुआं निकासी बैझनाथ राम कि एक गाय की झूलसने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गाय का बच्चा भी बूरी तरह झूलस गया है। सूचना पाते ही पीड़ित परिवार को मुखिया राकेश कुमार सिंह ने अपने निजी कोष से 20 हजार दिया।