उदवंत नगर: असनी बनास नदी में पुलिस ने शराबबंदी की सफलता को लेकर छापेमारी अभियान चलाया
बिहार पुलिस होली पर्व को लेकर सक्रिय हो गई है एवम शराबबंदी की सफलता को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने अभियान के तहत असनी बनास नदी में छापेमारी अभियान चलाया जिस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बनाने में उपयोग होने वाले जावा गुड़ को नष्ट किया। पुलिस की आने की सूचना शराब धंधेबाजों को पहले ही हो चुकी थी। इसलिए वह फरार हो गए थे।