उदवंत नगर: जैतपुर से पुलिस ने 30 फ्रूटी पैकेट शराब जब्त किया
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से उदवंंतनगर पुलिस ने अंग्रेजी शराब जब्त किया। पुलिस की भनक लगते ही शराब धंधेबाज फरार हो गया। थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि पुलिस को जैतपुर गांव में शराब की बड़ी खेप होने की खबर मिली। खबर मिलते ही पुलिस ने छापेमारी किया। लेकिन जैतपुर से 375 एम एल के 30 फ्रूटी पैकेट शराब जब्त किया। धंधेबाज भागने में सफल रहा।