मकराना: बोरावड में रसद विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडर का भंडारण करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई
Makrana, Nagaur | Sep 25, 2024 बोरावड में रसद विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडर का भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। 11 गैस सिलेंडर और दो इलेक्ट्रॉनिक रिफिलिंग मशीनें जब्त की है। डीडवाना-कुचामन जिला रसद अधिकारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर का भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को रसद विभाग ने कस्बे के जैन कॉलोनी स्थित जोन करनावट के घर पर कार्रवाई की।