मकराना: मकराना नगर परिषद के तत्वाधान में शहर के स्कूली छात्रों ने निकाली स्वच्छता रैली, आयुक्त दुर्गा कुमारी ने दी जानकारी
Makrana, Nagaur | Sep 24, 2024 स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर परिषद मकराना के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के स्कूली छात्रों ने स्वच्छता रैलियां निकाली। जिसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता संदेश देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। आयुक्त दुर्गा कुमारी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत तीन रैलियां निकाली गई।