मकराना: शहर के माताभर जीएसएस से जुड़े क्षेत्र की पिछले 18 घंटे से बिजली आपूर्ति है बाधित
Makrana, Nagaur | Sep 25, 2024 शहर के माताभर रोड पर राबड़ बेरा क्षेत्र में मंगलवार रात को डिस्कॉम की 11 केवी की अंडर ग्राउंड लाइन में फॉल्ट हो गया। इसके चलते रात 2 बजे से माताभर रोड, मेवलियाबड़, गुलजारपुरा, ईदगाह रोड, सदर बाजार, दो मस्जिद जैसे क्षेत्रों की बिजली चली गई। बिजली विभाग के कर्मियों ने लाइन को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन वे बुधवार शाम 7 बजे तक सफल नहीं हो पाए।