मकराना: बोरावड़ रोड़ स्थित एक खदान में गिरी गाय को 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
Makrana, Nagaur | Sep 24, 2024 मकराना शहर के बोरावड़ रोड मार्बल खनन एरिया में मंगलवार को विचरण करते हुए एक पालतू गाय 150 फीट गहरी खान में पहुंच गई। खान काफी समय से बंद पड़ी हुई है तथा उसमें खनन गतिविधि संचालित नहीं होती है। इसकी सूचना मिलने पर गो सेवा समिति सदस्य मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मोबाइल क्रेन की सहायता से दो घंटे की मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला गया।