गुड़ामालानी: गुड़ामालानी इलाके में नर्मदा नहर में तैरता मिला बुजुर्ग का शव, लोगों ने पुलिस को दी सूचना
गुड़ामालानी इलाके में नर्मदा नहर में सोमवार को एक बुजुर्ग का शव तैरता मिला। पुलिस ने सोमवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदा नहर में एक बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना मिली। वहीं पुलिस ने बताया कि गोताखोरों की मदद से बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला। तलाशी में मिले आधार कार्ड से बुजुर्ग की पहचान रावताराम निवासी उड़ासर के रूप में हुई ।