मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस ने महिला सुरक्षा व जागरूकता अभियान चलाया। एंटी रोमियो टीमों ने बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को उनके अधिकार, आत्मरक्षा उपाय और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 108, 1098 व 1930 की जानकारी दी। गांवों में चौपाल लगाकर संवाद किया गया और पम्पलेट बांटकर जागरूक किया गया।