गाज़ियाबाद: मोदीनगर में थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस पर सही से जांच न करने का आरोप लगाया
मोदीनगर में एक सड़क हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक की मौत के बाद रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोदीनगर थाने के सामने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। आपको बता दें कि जगतपुरी कॉलोनी निवासी बोबी की रविवार को मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई।