गाज़ियाबाद: थाना भोजपुर पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना भोजपुर पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे फरमान नाम के शातिर अभियुक्त को रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे थाना भोजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 देशी नाजायज अद्धा मय 1 खोका कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।