गाज़ियाबाद: भोजपुर थाना पुलिस ने युवती को कमरे में खींचकर छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना भोजपुर पुलिस टीम ने युवती को जबरन कमरे में खीचकर छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे हनी नाम के शातिर अभियुक्त को रविवार शाम करीब 4 बजे फरीदनगर गेट से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि बीते साल 31 दिसंबर को वादिया की ओर से तहरीर दी गई थी।