थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कहीं ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे रवि नाम के शातिर अभियुक्त को रविवार शाम करीब 4 बजे चौकी क्षेत्र लोनी बॉर्डर से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते साल 9 नवंबर को वादी की ओर से तहरीर दी गई थी।