कांकेर में चार सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने जिला अस्पताल के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर शासन से जल्द निर्णय लेने की मांग की है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी चारों मांगों को लेकर सरकार लिखित आदेश जारी नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की प्रमुख मांगों में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को अक्टूबर के बजाय जून माह से लागू करना, MBBS बॉन्ड सर्विस में कार्यरत डॉक्टरों का वेतन 95 हजार रुपये प्रतिमाह और Post-PG बॉन्ड सर्विस के विशेषज्ञ डॉक्टरों का मानदेय 1 लाख 40 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग शामिल है।
इसके अलावा PG प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टरों का स्टाइपेंड क्रमशः 1 लाख 20 हजार, 1 लाख 25 हजार और 1 लाख 30 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की गई है।
डॉक्टरों की चौथी मांग बॉन्ड व्यवस्था को लेकर है। एसोसिएशन ने बॉ
Kanker, Kanker | Sep 26, 2026