कौआकोल: कौआकोल में दो बाइकों की टक्कर, बच्चे समेत 7 लोग जख्मी, पुलिस ने घायलों की मदद की, अस्पताल में कराया गया
Kawakol, Nawada | Oct 21, 2026 कौआकोल प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर दो बाइकों की टक्कर में कुल सात लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घायलों की पहचान अजय कुमार, आर्य कुमार, प्रिया कुमारी, प्रीति कुमारी, कार्तिक कुमार और डोली कुमारी के रूप में की गई है। हालांकि, सातवें घायल की पहचान की जानकारी नहीं मिल सकी है।