सांगोद: बपावर कलां पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, मोटरसाइकिल ज़ब्त
Sangod, Kota | Feb 10, 2025 जिले की बपावरकलां पुलिस ने बारां मार्ग पर एक व्यक्ति को शराब पीकर वाहन चलाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सोमवार शाम 4 बजे मिले प्रेस नोट में बताया कि पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि एक व्यक्ति चेतनप्रकाश पुत्र गंगाराम मेघवाल को रोका तो उसने शराब पी रखी थी।