सांगोद: अमेरीका में भारतीय नागरिकों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के विरोध में सांगोद कस्बे में फूंका गया PM मोदी का पुतला
Sangod, Kota | Feb 9, 2025 सांगोद कस्बे में अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों को हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीर डालकर भेजे जाने एवं इस गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की खामोशी के विरोध में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर 2 बजे गांधी चौराहा सांगोद पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर गहरा रोषव्यक्त किया।